शनिवार देर रात सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आशियाना ट्रेड सेंटर के समीप स्थित एक रुई दुकान में अचानक आग लगने से दुकान पूरी तरह जलकर खाक

आदित्यपुर

शनिवार देर रात सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आशियाना ट्रेड सेंटर के समीप स्थित एक रुई दुकान में अचानक आग लगने से दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई. गनीमत रही कि समय रहते दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. उधर मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. बताया जा रहा है बिजली के शॉर्ट सर्किट से रुई की दुकान में आग लगी जिसके बाद आग ने दो- तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. बताया जा रहा है कि इस अगलगी से लाखों का नुकसान हुआ है. स्थानीय लोगों की मानें आए दिन यहां शॉर्ट सर्किट की घटनाएं होती रहती है. बिजली विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई की जाती है, बावजूद इसके अक्सर शॉर्ट सर्किट होते रहते हैं. कुछ साल पूर्व भी यहां अगलगी की घटना हुई थी. उधर आग की सूचना मिलते ही क्षेत्र का बिजली काट दिया गया है, जिससे इलाके में अंधेरा छा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *