जमशेदपुर मे कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर का टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन मे गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया

जमशेदपुर मे कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर का टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन मे गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया, इस दौरान इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय उपस्थित रहे.

उनके द्वारा दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी गई, वहीँ मौके पर कांग्रेस पार्टी के पुराने कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे, मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण चंद्र सिंह ने कहा की पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने दोनों ही नये पदाधिकारियों का चयन काफ़ी सोच समझ कर किया है, ये दोनों ही ऐसे व्यक्ति है जो युवा वर्ग का जोश और वरिष्ठ कांग्रेसियों का मार्ग दर्शन लेकर पार्टी को आगे बढ़ाते हुए मजबूती देने का कार्य करेंगे, जो पूर्व मे नहीं हो रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *