झारखंड सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का राज्यव्यापी जन आक्रोश यात्रा का काफिला शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचा.

झारखंड सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का राज्यव्यापी जन आक्रोश यात्रा का काफिला शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचा. जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री और हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश भाजपा मंत्री और जिला प्रभारी सुबोध कुमार गुड्डू सहित जमशेदपुर महानगर भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इससे पूर्व आम बागान साकची से एक विशाल रैली निकाली गई, जो जिला मुख्यालय पर पहुंच सभा में तब्दील हो गई. मंच से बारी- बारी से सभी नेताओं ने वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा. सभी ने वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार को भ्रष्टाचारी करार देते हुए सत्ता से उखाड़ फेंकने की अपील की. हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार राज्य के लोगों के लिए भलाई का काम कर रही है, वहीं राज्य की सरकार मलाई खाने का काम कर रही है. राज्य के मुख्यमंत्री अपना चेहरा चमकाने में जुटे हैं सारे मलाई का हिसाब मुख्यमंत्री आवास में हो रहा है. खनिज संपदाओं की लूट मची हुई है. उन्होंने राज्य की जनता से वर्तमान सरकार को सबक सिखाने की अपील की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *