झारखंड स्थापना दिवस के अवसर और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष रांमविलाश शर्मा की अध्यक्षता मे बिरसा नगर सन्डे मार्केट मे बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर माल्याअर्पण किया गया

समाज के अध्यक्ष रामविलाश शर्मा ने कहा की आदिवासी समाज की दिशा और दशा को बदल कर नये सामाजिक एवम् राजनीतिक युग की शुरुआत करने वाले महान स्वतंत्रा सेनानी और भगवान बिरसा मुंडा जी के जयंती पर कोटि कोटि नमन।
समाज के सहायक महामंत्री श्री राजकुमार शर्मा ने समस्त झारखंड वासियों को झारखण्ड स्थापना दिवस की बहुत बहुत बधाई दिया, एवम् सभी को ये संदेश दिया की संगठन को जोड़ के रखने और सभी के साथ साथ कैसे चला जाए वे हमे भगवान बिरसा मुंडा जी से लेना चाहिए।
आज के कार्यक्रम मे रामविलाश शर्मा, सहायक महामंत्री राजकुमार शर्मा,प्रेम शर्मा, प्रदीप शर्मा, जय नारायण शर्मा आदि उपस्थित थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *