आज दिनांक 21/10/22 को भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर की एक बैठक बारिडिह मंडल के अध्यक्ष श्री दीपू ओझा की अध्यक्षता में बारिडिह अवस्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई

बैठक में मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री अमित शर्मा उपस्थित हुए, बैठक में मुख्य रूप से साक्ची कब्रिस्तान में निर्माण कार्य के विरोध के क्रम में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा धार्मिक भावनावों को सिर्फ उद्वेलित करने के प्रयास की भर्त्सना की गई।
जिलाध्यक्ष श्री अमित शर्मा ने बताया की कब्रिस्तान के बगल में हनुमानजी एवं शनि देव का मन्दिर था,जिसे प्रशासन के द्वारा उजाड़ा गया उसके स्थापना कराने के बजाय राजनितिक लाभ लेने के लिये दोनो ही पक्ष के लोग शहर की शांती को भंग करना चाहते हैं।
बैठक में यह निर्णय लीया गया
की भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा मन्दिर के स्थान पर पुन: मन्दिर का निर्माण करवाएगी।इसके लिये बहुत जल्द एक प्रतिनिधि मंडल प्रशासन को माँगपत्र सौंपेगा।
बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष श्री अमित शर्मा,विधायक प्रतिनिधि श्री हरेराम सिंह, विधायक के निजी सचिव श्री सुधीर सिंह,श्री नवीन कुमार,श्री अमर चन्द्र झा,श्री शक्ती सिंह,श्री अनंत ठाकुर,श्री मन्जोत सिंह,श्री दीपू दुबे,श्री मयंक ,श्री प्रलय दास,श्री अमन कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *