दीपावली एवं छठ को मध्य नजर रखते हुए बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान से साफ सफाई अभियान प्रारंभ किया गया

यह साफ सफाई का कार्य मुखिया के फंड से करवाया जा रहा है। जो मजदूरों के द्वारा सर्वप्रथम कुंवर सिंह मैदान, नेहरू मैदान, शहीद मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान, गणेश पूजा मैदान, दुर्गा पूजा मैदान, बजरंगी मैदान एवं वारलेश मैदान का साफ सफाई किया जाएगा।
पंसस सुनील गुप्ता ने कहा कि साफ सफाई होने के पश्चात स्थानीय लोग अपने-अपने मैदान को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेवारी को निर्वाह करेंगे। मैदानों में कपड़ों का अंबार का जमाव दुबारा ना हो, इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी देखरेख करें और मैदानो मे लोगों को कचडा नहीं फेंकने के लिए जागरूक करें।
इस मौके पर मुखिया राजकुमार गौड़, उप मुखिया संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, आशा देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी, कुमोद सिह, अभिषेक उपाध्याय, प्रतिनिधि अनिल सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *