जमशेदपुर अक्षेस द्वारा पी.एम स्वनिधि योजना के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन शुक्रवार को सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप मे किया गया, बड़ी संख्या इस शिविर का लाभ स्ट्रीट वेंडरों ने उठाया

बता दें की केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं से शहर के तमाम स्ट्रीट वेंडरों को जोड़ने हेतु इस शिविर का आयोजन किया गया, शिविर मे विभिन्न विभाग एवं बैंक कर्मचारी मौजूद रहे, बैंक से ऋण, बीमा एवं राशन कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ दिलवाने का प्रयास इस शिविर मे किया गया, अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा की शहर के सभी स्ट्रीट वेंडरों को इसका लाभ दिया जायेगा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *