आज से शारदीय नवरात्र शुरू होते ही लौहनगरी जमशेदपुर दुर्गा पूजा के रंग में रंग गया है,

पूरा शहर मां की आराधना में जुट गया है. पहले दिन मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा धूमधाम से की जा रही है. वहीं सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है. इस मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने मां की पूजा अर्चना की. वहीं पूरे विधि- विधान से कलश स्थापन के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई. इस मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समस्त झारखंड वासियों को दुर्गा पूजा की ढेर सारी बधाई दी. उन्होंने कहा कि मां के नौ रूपों की पूजा 9 दिन की जाती है. मां शक्ति स्वरूपा है जिनकी पूजा शुद्धता के साथ की जाती है. उन्होंने कहा कि देश का विकास हो और देश प्रगति के पथ पर बढ़ता रहे इसको लेकर के उन्होंने मां दुर्गा से कामना भी की है. साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने से घर में सुख शांति और समृद्धि आता है. उन्होंने कहा कि देश में सौहार्द और भाईचारा बनी रहे ताकि हमारा देश का विकास और तेजी से हो सके,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *