जमशेदपुर के साकची आमबागान से लेकर शहीद चौक मुख्य सड़क पर जमशेदपुर अक्षेस विभाग ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

जमशेदपुर के साकची आमबागान से लेकर शहीद चौक मुख्य सड़क पर जमशेदपुर अक्षेस विभाग ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, इस दौरान अवैध रूप से पार्किंग मे लगाए गए ठेले नुमी दुकानों को हटाया गया.
बता दें की इस मुख्य सड़क के पास बड़े बड़े शॉपिंग मॉल व कोम्प्लेक्स है जिनके समक्ष जमशेदपुर अक्षेस ने पार्किंग स्थल का निर्माण किया है और पार्किंग की वयवस्था का देख रेख संवेदक के द्वारा किया जाता है, लेकिन यहाँ अवैध रूप से वाहनो के पार्किंग स्थल पर ठेले खोमचे नुमी दुकाने भी लगाई गई है, जबकि ये नगरपालिका नियम के तहत संभव नहीं है, इसी के खिलाफ जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने अभियान चलाकर तमाम अवैध दुकानों को यहाँ से हिदायत देते हुए हटाया, उन्होंने कहा की इस मामले को लेकर वे सम्बंधित ठेकेदार को शो कॉज जारी करेंगे और आगे से कभी भी इस स्थान पर अवैध नहीं लगने देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *