जमशेदपुर के पारडीह स्थित नेचर पार्क मे कब्बडी खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद पार्क को वन विभाग के द्वारा सौन्दर्यकरण को लेकर बंद किया गया था, इसे वापस खोले जाने को लेकर शुक्रवार को वन विभाग के द्वारा क्षेत्र के शांति समिति की एक बैठक की गई,

इस बैठक मे क्षेत्र के तमाम शांति समिति के सदस्यों के साथ स्थानीय समाजसेवी व बुद्धिजीवि मौजूद रहे, पार्क को खोले जाने को लेकर यहाँ विचार विमर्श किया गया, इस दौरान विचार विमर्श के बाद कई प्रस्ताव पारित किये गए जिसके बाद रविवार से पार्क को खोले जाने का निर्णय लिया गया, जमशेदपुर डी. एफ. ओ ममता प्रियदर्शी ने इस दौरान कहा की नियमो के साथ पार्क को खोला जा रहा है जहाँ सुबह पांच बजे से नौ बजे तक एवं शाम को चार से सात बजे तक वाकिंग के लिए पार्क उपलब्ध होगा, पार्क मे किसी भी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान पर प्रतिबन्ध रहेगा, वहीँ पार्क मे आने जाने वालों को एंट्री रेजिस्टर पर नाम पता दर्ज करना होगा और आगे चलकर रोजाना पार्क मे आने वालों का पास बनाया जायेगा, इन तमाम नियमो के आधार पर पार्क खुलेगा, साथ ही विभाग और प्रसाशन के तरफ से वहां दो जवान भी तैनात रहेंगे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *