जमशेदपुर भाजपा की ओर से पीएम मोदी के जन्मदिन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत तीसरे दिन सोमवार को बिष्टुपुर स्थित अंत्योदय आश्रम के दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग का वितरण किया गया.

जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने शिरकत की. सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भाजपा देशभर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है. इसके तहत समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक सभी जरूरी सेवा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पहले दिन देशभर में डेढ़ लाख यूनिट रक्त संग्रहित किए गए जो एक विश्व रिकॉर्ड है. यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर को संपन्न होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि प्रधानमंत्री देश को सशक्त और नए राष्ट्र का निर्माण करना चाहते हैं. निश्चित तौर पर ऐसे कार्यक्रमों के जरिए देश सशक्त बनेगा और भारत विश्व गुरु बनेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *