जमशेदपुर पुलिस ने गोलमुरी नामदा बस्ती काली मंदिर के समीप बीते 4 सितंबर को अपराध कर्मी उदित चौधरी को गोली मारने के आरोपी विनीत सिंह, अमरीक सिंह उर्फ विक्की बच्चा सहित एक नामजद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है. गिरफ्त में आए विनीत सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है. बता दें कि बुधवार को घायल उदय चौधरी की इलाज के क्रम में मौत हो चुकी है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि उक्त हत्याकांड में कुल 5 लोगों का नाम सामने आया है. इनमें से तीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. 2 की गिरफ्तारी को लेकर तफ्तीश जारी है. हत्याकांड के पीछे उन्होंने आपसी रंजिश बताया. बता दें कि उदय चौधरी का भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. इसी को लेकर उसकी हत्या की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *