जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत दो नंबर नया बस्ती में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की पीटकर की हत्या, त्वरित कार्रवाई करते हुए बागबेड़ा पुलिस ने पति सुभाष राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की शुरू

बागबेड़ा रोड नंबर 2 नया बस्ती निवासी सुभाष राम दैनिक मजदूरी का काम किया करता है जहां आए दिन सुभाष राम और उसकी पत्नी सरिता देवी के बीच पारिवारिक विवाद में लड़ाई झगड़ा होते रहता है आज दोपहर पुनः पति सुभाष राम और पत्नी सरिता देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गई और इस विवाद में पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी जिसमें 36 वर्षीय पत्नी सरिता देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वहीं जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग एकजुट हुए और इसकी जानकारी बागबेड़ा पुलिस को दी जहां बागबेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया जानकारी देते हुए बागोड़ा थाना प्रभारी केएन झा ने बताया कि पति पत्नी में पारिवारिक विवाद में पति द्वारा मारपीट करने से पत्नी की मौत हो गई है उन्होंने बताया कि पति द्वारा कैसे पत्नी की हत्या की गई है इसकी जांच पड़ताल की जा रही है साथ ही उन्होंने बताया कि पति को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *