भारतीय जनतंत्र मोर्चा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजु सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सदस्यों ने बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में विधायक सरयू राय के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया

भारतीय जनतंत्र मोर्चा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजु सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सदस्यों ने बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में विधायक सरयू राय के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।


महिला मोर्चा की सभी बहनों ने विधायक सरयू राय को राखी बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। सभी बहनों ने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि विधायक सरयू राय जिस तरह से सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए झारखंड में कार्य कर रहे हैं यह निरंतर जारी रहे और वर्तमान युवा उनसे प्रेरित होकर उनके रक्शे कदम पर चलें। विधायक सरयू राय ने भी सभी बहनों के हित एवं अधिकारों के रक्षा का संकल्प लिया। मौके पर काकुली मुखर्जी, रंजीता रॉय, ज्योति तिवारी, मिट्ठू सरकार, गीता कुंडू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *