जुगसलाई रेट पीयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक होटल स्काईलार्क होटल में संपन्न

आज जुगसलाई रेट पीयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक होटल स्काईलार्क होटल में संपन्न हुई जिसमें जुगसलाई के सभी होटल एवं लॉज के प्रबंधकों ने विशेष रूप से भाग लिया जिसमें सभी लोगों ने झारखंड सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी का जोरदार विरोध किया और जुगसलाई रेट पर एसोसिएशन द्वारा हाईकोर्ट में दायर की जा रही रीट का समर्थन किया इसी दौरान एक होटल व्यवसाई होल्डिंग टैक्स की बेतहाशा वृद्धि से पीड़ित थे उन्होंने कहा कि हम सब होटल और लॉज के मालिकों को जुगसलाई नगर परिषद के प्रबंधक को अपने अपने होटलों की चाबियां सौंप देनी चाहिए और एवज में केवल परिवार चलाने के लिए लालन पोषण के लिए खर्च दे देने का अनुरोध करना चाहिए इस पर जिम्मेदार वरिष्ठ लोगों ने संयम बरतने का अनुरोध किया और कहा कि हम लोग तब तक यह लड़ाई लड़ते रहेंगे जब तक होल्डिंग टैक्स के बढ़ोतरी को रोक नहीं देंगे यह कहकर उत्तेजित सदस्यों को शांत कराया गया बैठक में विशेष रुप से सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा अभिभावक जोगी मिश्रा जयप्रकाश सिंह रामा शंकर शर्मा अजय पांडे बाबू खान रवि शंकर तिवारी सरवन देबू का मोहम्मद जुबेर संजय सिंह गुरदीप सिंह सन्नी शिव अरोड़ा शंकर लाल मित्तल अशोक मित्तल जसवीर सिंह रतन दीप सिंह दिलीप सोनकर रणजीत सिंह बदरुद्दीन आरपी सिंह गुरदीप सिंह बलवीर सिंह बिल्ला मुकेश सिंह जसवीर सिंह भाटिया एवं सभी होटलों के प्रबंधक शामिल थे सरदार शैलेंद्र सिंह ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तत्काल बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स को वापस लेने का अनुरोध किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *