राजनगर मुखिया संघ का गठन,रामसिंह हेम्ब्रम बने अध्यक्ष

Spread the love

राजनगर प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को प्रखंड के 21 पंचायतों के नवनिर्वाचित मुखिया की बैठक हुई।जिसमें मुखिया संघ का गठन किया गया।वहीं सभी मुखियाओं की सर्वसम्मति से बाना पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया रामसिंह हेम्ब्रम को अध्यक्ष मनोनीत किया गया,साथ ही बिजाडीह पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया मोटाई मेलगांडी को सचिव पद मिला एवं कटंगा पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया रानी हांसदा को कोषाध्यक्ष चुना गया।इस मौके मुखिया पिंटू सरदार, निर्मला सरदार, रजनी जारिका, पिंकी वारदा,निमाय सोरने, मोटाई मेलगांडी,सोमाय हो,सुमति मुर्मू,रासमणि हांसदा,पानो मुर्मू,संजीव कुंटीया, लखिन्द्र बेसरा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *