सर्वजन पेंशन योजना के सम्बन्ध में नगर पंचायत सभागार में सीओ ने सभी वार्ड सदस्यों व बीएलओ संघ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

(जिला ब्यूरो चीफ- सुमन मोदक)
सरायकेला: सर्वजन पेंशन योजना के सम्बन्ध में नगर पंचायत सभागार में सभी वार्ड सदस्यों , बीएलओ सहित अन्य लोगों के साथ बैठक की गई. जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र में 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी योग्य लाभुकों को आच्छादित करने का निर्देश दिया गया। एवं पेंशन योजना का लाभ लेने को लेकर लोगों से अपील करने एवं प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए. मौके पर मुख्य रूप से नगर पंचायत के अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, समेत कई पदाधिकारी, कर्मी एवं लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *