जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना छेत्र अंतर्गत बडौदा घाट में एक युवक की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर की है। शुक्रवार सुबह रांची से आई एनडीआरएफ की टीम ने युवक का शव नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान बर्मामाइंस निवासी प्रिंस कुमार गुप्ता ( 17 ) के रूप में की गई है। इस संबंध में बताया गया की प्रिंस शहर से बाहर रहकर पढ़ाई करता था। कुछ दिनों पहले ही उसने मैट्रिक की परीक्षा भी अच्छे अंकों से पास की थी। वह अपने दोस्तों के साथ बडौदा घाट में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथियों ने उसे बचाने को कोशिश की पर उसके साथी कामयाब नही हो पाए। बाद में एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। हालांकि, रात होने के कारण टीम उसे नदी से नहीं निकाल पाई। शुक्रवार सुबह उसका शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक के घर में मातम पसर गया है।