वॉटर पार्क में नहाने के क्रम में ऊपर से स्लाइडिंग वोट गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ईलाज के लिए अस्पताल लाने के क्रम में युवक की मौत हो गई। मृतक युवक जॉनी कैवर्त (30) जमशेदपुर के बागुनहातु का रहने वाला है। बताया गया कि वह आज अपने 7 दोस्तों के संग जमशेदपुर से गालूडीह वॉटर पार्क पहुंचा था। वॉटर पार्क के पानी में सबसे पहले जॉनी ही उतरा था। उसके दोस्त लॉकर में कपड़े व अन्य सामग्री रख ही रहे थे कि अचानक पानी के ऊपर से तेजी से स्लाइडिंग वोट आकर जॉनी से टकरा गया। स्लाइडिंग वोट में एक महिला बैठी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्थल पर ही जॉनी लहूलुहान हो गया। उसके सर में गंभीर चोट लगी थी। आनन फानन में उसे गालूडीह के निरामय हेल्थ केयर ले जाया गया। जहां युवक के गंभीर स्थिति को देखते हुए अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। अनुमंडल अस्पताल लाने के क्रम में ही युवक की मौत हो गई।

