जमशेदपुर: फोरेस्ट मैदान को समतल करने की मांग के साथ मानगो नगर निगम के विशेष पदाधिकारी को विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान ने सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि एवं झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव अंसार खान ने कहा की जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 फोरेस्ट मैदान में बस्ती के बच्चे क्रिकेट खेला करते हैं जो तो अक्सर वहां पर बच्चों के चोट लग जाती हैं क्योंकि मैदान उबर खाबड़ है। 15/6/22 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने बस्ती वासियों का एक प्रति मंडल उनसे मिला था। उन्होंने आश्वासन दिया था मैदान को समतल करा दिया जाएगा। अभी तक मैदान को समतल नहीं कराया गया है। आज इसी कड़ी में उनके द्वारा मानगो नगर निगम के विशेष पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द मैदान को समतल कराने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *