जमशेदपुर: बालिगुमा बागान एरिया के निवासियों ने बिजली की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय में किया प्रदर्शन

जमशेदपुर: बालिगुमा बागान एरिया के निवासियों ने बिजली की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय में किया प्रदर्शन। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि बालिगुमा के बागान एरिया निवासी अब बिजली की समस्याओं से त्रस्त हो चुके हैं और आज अपनी मांगों के साथ बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय पहुंचे हैं। लोगों का कहना है कि 24 घंटों में केवल 2 से 3 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जाती है। इसका मुख्य कारण है कि उनके क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति होती है जिसे ठीक करवाने की मांग के साथ आज वे सभी एसडीओ कार्यालय पहुंचे हैं लेकिन एसडीओ अपने कार्यालय में मौजूद ही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *