भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बाद अब रांची में विरोध शुरू हो गया। रांची के मेन रोड में पुलिस के द्वारा फायरिंग कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया है। इस दौरान चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
दरअसल, राजधानी रांची के मेन रोड स्थित इकरा मस्जिद से लेकर डेली मार्केट तक की दर्जनों दुकानें बंद रखी गई है। इसके अलावा अन्य मुस्लिम बहुल इलाकों में भी दुकानें बंद है। इसमें हिंदपीढ़ी, पुंदाग आदि क्षेत्र शामिल है, जबकि जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन किया गया।
Perfect news