जमशेदपुर: मनप्रीत पाल सिंह हत्याकांड पर सरदार शैलेंद्र सिंह ने कही बड़ी बात – एसएसपी पर है विश्वास

जमशेदपुर: मनप्रीत पाल सिंह हत्याकांड मामले को लेकर झारखंड स्टेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह के द्वारा कहा गया की आए दिन शहर में हो रहे हत्याकांड के कारण प्रशासन के ऊपर से शहरवासियों का विश्वास उठने लगा है। शहरवासियों के मन में दहशत पैदा हो गई है। मनप्रीत पाल सिंह को उनके घर में घुसकर अपराधियों ने अंधाधुंध गोली मारी जिसमें उनकी जान चली गई। यह घटना ऐसी है जिसे सुनकर कोई भी व्यक्ति यह जरूर सोचेगा कि शहर में प्रशासन नाम की चीज है कि नहीं। प्रशासन के रहते हुए इस तरह की घटना प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल उठाता है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक अपराधी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजन टीएमएच अस्पताल में अड़े हुए हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वे शव को नहीं उठाएंगे। सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि इस मामले में पूरा सिख समाज परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। परिजनों का जो भी फैसला होगा वो सबको स्वीकार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *