सरायकेला: बैल चराकर घर लौट रहे युवक पर भालू ने किया हमला, इलाज के लिए लाया गया एमजीएम

सरायकेला: सरायकेला जिले के राजनगर थाना छेत्र अंतर्गत भालू ने एक युवक पर हमला कर दिया जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों द्वारा फौरन उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया की युवक का नाम दिगांबर बिरूली है और उसकी उम्र लगभग 16 वर्ष है। वह रोजाना बैल चराने जंगल जाता था। आज इसी क्रम में शाम को लौटते वक्त भालू ने उसके ऊपर पीछे से हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *