जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट एवं महाराजा रंजीत सिंह सेवा दल ने 8 जून को जुगसलाई बाजार बंद का समर्थन देने का निर्णय लिया

आज महाराजा रंजीत सिंह सेवा दल की एक बैठक अमृतपाल सिंह चीनू की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें झारखंड सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में 3 गुना बढ़ोतरी का विरोध किया गया एवं जुगसलाई रेट पर एसोसिएशन द्वारा 8 जून को सुबह 8:00 बजे से 5:00 बजे तक जुगसलाई बाजार बंद करने की घोषणा का स्वागत करते हुए उसका समर्थन किया गया एवं सक्रिय योगदान देने का निर्णय लिया गया बैठक में चंचल सिंह अमृतपाल सिंह मोनू जसविंदर सिंह नवजोत सिंह कुलजीत सिंह आदि कई लोग शामिल थे दूसरी ओर श्री जुगसलाई दुर्गा बाड़ी ट्रस्ट गौशाला रोड की एक बैठक शंभू घोष की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई जिसमें जुगसलाई रेट पर एसोसिएशन द्वारा 8 जून को जुगसलाई बंद का स्वागत करते हुए सक्रिय समर्थन देने का निर्णय लिया गया और झारखंड सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में 3 गुना बढ़ोतरी का कड़ा विरोध किया गया बैठक में विश्वनाथ भवाई अंजन बनर्जी संजय दास पी ए सरकार डॉक्टर सरकार आदि कई लोग शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *