मानगो थाना कांड संख्या 169/22 दिनांक 22/05/2022, धारा – 363/364A/365/302/201/34 भा0द0वि के प्राथमिकी अभियुक्त 1. इमरान आलम, पिता- शेखावत अली अंसारी, पता – रोड नंबर 14 जवाहर नगर मानगो,थाना – मानगो, जिला – पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर को दिनांक – 04.06.2022 को पुलिस रिमांड में लाया गया था जो अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपनी संलिप्तता स्वीकार किए एवं इनके निशानदेही पर इस कांड के मृतक गुलशन की मोटरसाइकिल का चाबी एवं मृतक का शर्ट बरामद किया गया। अभियुक्त को आज दिनांक 06.06.2022 को पुनः न्यायिक हिरासत में भेजा गया।