(जिला ब्यूरो चीफ- सुमन मोदक)
सरायकेला: सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना (यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति) निश्चितपुर, सरायकेला में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जहां कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के सभी बालिकाओं एवम शिक्षकों को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य कारण पर्यावरण को सुरक्षा करना एवं पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस मनाया जाता है।लोगो में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है । उपास्थित सभी बालिकाओं ने संकल्प लिया कि आधुनिक युग में हो रहे प्रदूषण से वातावरण को बचाने के लिए अपने आसपास गांव में वृक्षारोपण करेंगे और लोगों को भी लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चाइल्डलाइन सरायकेला खरसावां केंद्र समन्वयक साधु चरण महतो ,सदस्य विकास दारोगा, रोमानी हादसा एवं सक्षम झारखंड कौशल विकास केंद्र के सेंटर इंचार्ज कृष्णा राणा ,वार्डन पुतुल कुमारी एवम बालिकाएं उपस्थित थे।




