जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत पलाश गांव निवासी बुजुर्ग महिला को सड़क पार करने के दौरान अज्ञात कार ने मारी टक्कर, एमजीएम में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत पलाश गांव निवासी दुलारी मुर्मू नामक बुजुर्ग महिला को सड़क पार करने के दौरान अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। महिला को परिजनों द्वारा आनन-फानन में अजीम अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया गया कि महिला अपने घर जाने के लिए nh33 सड़क पार कर रही थी इसी बीच तेज रफ्तार लाल रंग की कार ने महिला को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर परिजनों ने महिला को एमजीएम अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *