आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के अंतर्गत शुक्रवार को खूंटपानी प्रखंड के चुरगुई लगिया गांव में नेहरू युवा केंद्र पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। फिटनेस और प्रदूषण मुक्त संदेश के साथ निकली इस रैली का शुभारंभ गांव के वार्ड सदस्य आकाश जमुदा के द्वारा किया गया।इस रैली में आस-पास टकुरुगुटू, चुरगुई लगिया , कोकोरोबरु , दोपाई गांव के युवाओं ने भाग लिया।इस मौके पर प्रखंड के कार्यकर्ता रमेश जमुदा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की साइकिल चलाना हमारे फिटनेस के लिए बहुत जरूरी है। साइकिल को हर रोज चलाना चाहिए। इसके बाद कार्यकर्ता प्रधान तामसोय ने कहा साइकिल हमारे सदियों पुराना एक यातायात का संसाधन है। यह एक प्रदूषणमुक्त यातायात साधन है इसलिए इसको बरकरार रखना जरूरी है। इस रैली में टिकुल गोप,अमर सिंह जमुदा, पिंटुस तियू, अर्जुन बोदरा,संजय बोदरा आदि युवाओं ने भाग लिया।