मानगो: जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग महिला को झाड़ू से मारकर किया घायल, एमजीएम में इलाजरत

मानगो: जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग महिला को झाड़ू से मारकर किया घायल, एमजीएम में इलाजरत।

घटना उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत संकोसाई रोड नंबर 4 की है जहां इस संबंध में जानकारी देते हुए दीपक ठाकुर ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर विजय कुमार नामक व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला को झाड़ू से मार कर घायल कर दिया। विजय कुमार द्वारा आए दिन जमीन कब्जा करने की मंशा के साथ मारपीट किया जाता है और इसी तरह विवाद पैदा कर जमीन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। आज भी इसी विवाद को लेकर विजय कुमार ने महिलाओं को बुरी तरह मारकर घायल कर दिया है जिनका इलाज एमजीएम में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *