जमशेदपुर: आजसू पार्टी के अल्पसंख्यक महासभा के जिला अध्यक्ष जुम्मन खान ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानिए क्या कहा

जमशेदपुर: आजसू पार्टी के अल्पसंख्यक महासभा के जिला अध्यक्ष जुम्मन खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अल्पसंख्यक महासभा के अन्य पदाधिकारियों के असक्रियता के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। वे हमेशा से आजसू पार्टी के वफादार सिपाही रहे हैं और आगे भी रहेंगे मगर अल्पसंख्यक महासभा का कोई भी पद उन्हें स्वीकार नहीं है। अगर पार्टी उन्हें अल्पसंख्यक महासभा के अलावा कोई और पद देती है तो वह खुशी खुशी उस पद को स्वीकार कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *