जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत संकोसाई रोड नंबर 1 श्याम नगर निवासी संजय शर्मा के घर चोरों ने मेन गेट का ताला काटकर घर में रखे 1. 60 लाख नगद और इतने ही मूल्य के गहने ले उड़े

जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत संकोसाई रोड नंबर 1 श्याम नगर निवासी संजय शर्मा के घर चोरों ने मेन गेट का ताला काटकर घर में रखे 1. 60 लाख नगद और इतने ही मूल्य के गहने ले उड़े. बता दे कि संजय शर्मा इसी महीने 8 तारीख को अपनी बेटी की शादी करने परिवार सहित गांव गए थे. आज सुबह लौटने पर पाया कि घर के मुख्य गेट का ताला कटा हुआ है, और अंदर सामान बिखरे पड़े हैं. घर से नगदी और जेवरात भी गायब हैं. इसकी जानकारी उन्होंने उलीडीह थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मानगो भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद राय भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने मानगो क्षेत्र में हो रहे आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की. साथ ही जल्द से जल्द चोरी के मामले का खुलासा करने की मांग की. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है, जिसे रोक पाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *