कांड्रा:
सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड भाग 12 से जिला परिषद सदस्य उम्मीदवार विद्यामनी देवी के समर्थक द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकाल कर आम जनता से मांगा समर्थन। मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व पूर्व जिला परिषद सदस्य सह झारखंड आंदोलनकारी सुधीर चंद्र महतो ने किया। आज प्रातः बेला में जिला परिषद सदस्य उम्मीदवार विद्यामनी देवी द्वारा मोटरसाइकिल रैली समर्थक अपने आवासीय परिसर से झंडा दिखाकर शुभारंभ किया। मोटरसाइकिल रैली कांड्रा पंचायत से शुभ आरंभ होकर डुमरा पंचायत,रापचा पंचायत, छोटा गम्हरिया और जगन्नाथपुर पंचायत का दौरा कर श्रीमती विद्यामनी देवी के समर्थन में वोट मांगा। इस मोटरसाइकिल रैली में गम्हरिया प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख मनोज महतो, तिलोंपोदा के ग्राम प्रधान विनय महतो, कांड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा, छोटा गम्हरिया ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो, राम महतो, विजय कुमार महतो, केशव महतो, विनोद यादव, राजेंद्र महतो, अरुण महतो, अजय वर्मा, राजकिशोर महतो, रामाकांत महतो, विनय आचार्य, सुखदेव कालिंदी, उमाकांत महतो, राकेश वाष्र्णेय, रतन मंडल, रमेश मंडल, संजय मंडल मंडल, विजय संजय मंडल, बीजू वर्मा, राजीव रंजन उपस्थित थे।
रिपोर्टर;कांड्रा से दयाल लायक
मोबाइल नंबर-7903311340