सराईकेला: कुकडु प्रखंड के ओड़िया पंचायत में सुनीता सिंह मुंडा निर्विरोध मुखिया चयनित

Spread the love

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जहाँ एक और सभी पंचायत में नए व पुराने मुखियाओं ने इस बार फिर से चुनाव लड़ने के लिये अपना नॉमिनेशन किया है वही एक ऐसा भी पंचायत है जहाँ एक ही उम्मीदवार मुखिया की उम्मीदवार बनी है जो पूर्व मुखिया पाहाड सिंग की धर्म पत्नी है। पूर्व मुखिया पाहाड सिंह मुण्डा की पत्नी को कुकङु के मुखिया निर्वाचि पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र सौंपा । वही श्री पाहाङ सिंह ने बताया कि आम जनताओं ने पूर्व में ही जीत घोषित कर पत्नी सुनीता सिंह मुंडा को मुखिया पद पर नॉमिनेशन कराने का आग्रह किया।जनताओं ने भरोसा व विश्वास के साथ हमे मुखिया चुना है मेरी पत्नी पूरी निष्ठा,तत्पर्यता के साथ जनताओं के सेवा में रहेगी। वही शुक्रवार को लोगो ने मुखिया सुनीता सिंह व पूर्व मुखिया पहाड़ सिंह को माला पहनाकर बधाइयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *