बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की 131वीं जयंती पर उपायुक्त ने अपने कार्यालय परिसर में उनके चित्र पर मल्यार्पण कर नमन किया



(सुमन मोदक) सरायकेला: बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की 131वीं जयंती के अवसर पर आज गुरुवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के अपने गोपनीय कार्यालय परिसर मे बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपायुक्त के साथ कार्यलय मे उपस्थित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा भी माल्यार्पण किया गया। उक्त अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि एक महान क्रांतिकारी, विधि विशेषज्ञ एवं समाज सुधारक के साथ देश को एक सूत्र में पिरोये रखने के लिए हमें एक ऐसा संविधान दिया है जिसमें समाज के सभी जाति एवं पिछड़े वर्गों को विकास के समान अवसर दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है, जो शायद ही कहीं और देखने को मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *