गोलमुरी थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलोनी में शुक्रवार की रात घर में घुसकर दबंगों ने एक महिला रोमा देवी पर हमला कर दिया। दबंग तलवार और बेस बेट व पत्थर लेकर आए थे। महिला को बेस बैट से मारा और पत्थर चला कर जख्मी कर दिया। महिला की आवाज सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे स्लैग रोड के रहने वाले रोहित भुइयां को दबंगों ने तलवार से घायल कर दिया। उसके सर पर तलवार लगी है। लहूलुहान हालत में रोहित भुइयां को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर टीएमएच रेफर कर दिया। पुलिस ने गंभीर हालत में रोहित भुइयां को टीएमएच में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। रोमा देवी ने बताया कि दोपहर में देव कुमार महतो नामक व्यक्ति उसके घर के सामने पेशाब कर रहा था। महिला ने मना किया तो देव कुमार भड़क गया और गाली गलौज कर धमकाने लगा कि वह उसके घर में घुसकर पेशाब करेगा। थोड़ी देर बाद दो चार लड़कों को लेकर आया और महिला को गाली गलौज दी। इसके बाद चला गया। बताते हैं कि रात लगभग 8:00 बजे देव कुमार महतो अपने साथ 10 -12 युवकों को लेकर तलवार, बेस बैट, पत्थर आदि लेकर आया और महिला रोमा देवी के घर में घुस गया। घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगा। महिला की जमकर पिटाई की। शोरगुल सुनकर पड़ोसी रोहित भुइयां महिला को बचाने पहुंचा तो युवकों ने उसे भी घेर लिया। बेस बैट और तलवार से हमला कर दिया। रोहित भुइयां के सर पर तलवार लगी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रोमा देवी ने बताया कि उसके पति जितेंद्र मालाकार घर में नहीं थे। वह हमलावरों से कह रही थी कि घर में कोई नहीं है। बाद में आना। लेकिन हमलावर नहीं माने और घर में घुसकर मारपीट की। बाद में महिला को नेहरू कॉलोनी तक खींच ले गए और वहां भी मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब हमलावर भागे। जितेंद्र मालाकार ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है घटना की जानकारी मिलने पर वह भी पहुंचे और अपनी पत्नी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी देव कुमार महतो को हिरासत में ले लिया है। देव कुमार महतो को भी चोट लगी है। देव कुमार महतो का कहना है कि पत्थर से उसे चोट लगी है। जबकि, महिला रोमा देवी का कहना है कि उसने केस बनाने के लिए खुद को डंडे से घायल कर लिया है।


