जमशेदपुर: गोविंदपुर में 11 हजार वोल्ट बिजली की चपेट में आकर झुलसी महिला, मौके पर ही मौत

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत घोड़ाबांधा स्थित कनपुटा निवासी 38 वर्षीय कलावती देवी की हाईटेंशन तार में आने के कारण झुलसने से मौत हो गई. इधर तार की चपेट में आने से स्थानीय लोगों में चीख पुकार मच गई पर कोई उसकी मदद न कर सका. कलावती घरों में काम करती थी. वह छत पर कपड़े सुखाने गई थी. इसी वक्त वह घर के छत से होकर गुजर बिजली की तार की चपेट में आ गई. स्थानीय लोगों के अनुसार 11 हजार वोल्ट का तार घरों के छत से होकर गया है. जिससे अक्सर दुर्घटना की संभावना रहती है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कपड़े सुखाने के दौरान ही वह तार की चपेट में आई. तार के चपेट में आने के बाद उसके शरीर में आग लग गई और वह धूं धूं कर जलने लगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *