जुगसलाई में गाना बजाने का मामला गहराया, एसएसपी से जुगसलाई थाना प्रभारी को शिकायत लेकर पहुंचा एक पक्ष


जमशेदपुर के जुगसलाई गौशाला नाला रोड में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला गहराता ही जा रहा है. इस मामले को लेकर बुधवार को एक पक्ष से इंदु सिंह ने एसएसपी से मिलकर जुगसलाई थाना प्रभारी शिकायत करने पहुंची. इसके अलावा उन्होंने एसएसपी से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि 19 मार्च को गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था. इस मामले में राजू सिंह घायल हो गया था. इधर घटना के बाद पुलिस से भी हाथापाई की गई. इस मामले में जब उन्होंने थाने में लिखित शिकायत की तो थाना प्रभारी द्वारा अपने तरीके से प्राथमिकी को लिखवाया गया. दूसरे दिन उनके घर के बाहर रखे कार में तोड़फोड़ भी की गई. सोमवार की देर रात उनकी कार को आग लगा दिया गया. इस मामले में भी जब थाना प्रभारी से शिकायत कि गई तो शिकायत को नही लिया गया. इंदु ने बताया कि उन्हे जान का डर है, पुलिस उन्हे सुरक्षा प्रदान करे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *