जमशेदपुर: बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर 21 मार्च को जमशेदपुर से दिल्ली तक 21 सदस्यों के टीम के साथ पदयात्रा करेंगे सुबोध झा एवं छोट राय मुर्मू

Spread the love

जमशेदपुर: बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना की मांग को लेकर बाग बेडा महानगर विकास समिति एवं संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के अध्यक्ष व संरक्षक सुबोध झा के नेतृत्व में कई बस्तियों का भ्रमण किया गया। और बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने की मांग को लेकर जमशेदपुर के हर गुड्डू काली मंदिर प्रांगण से प्रातः 10:00 पदयात्रा के माध्यम से आंदोलनकारी दिल्ली रवाना होंगे। आंदोलन के रवाना होने के बाद अलग अलग तरीके से आंदोलन की रूपरेखा बनाते हुए। सुबोध झा ने कहा आंदोलनकारी अपने मेहनत और परिश्रम के बल अपने घर का सामग्री सत्तू चूड़ा मूर्ति था ठेकुआ चावल आटा दाल लेकर चलेंगे। और स्वयं बनाएंगे और स्वयं खाएंगे और पदयात्रा करेंगे।दूसरी तरफ संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के अध्यक्ष छोटे राय मुर्मू के नेतृत्व में आंदोलनकारियों के घरों में गुड़ और पीठा ठेकुआ आदि बनाने का अभियान चलाया गया। कृष्णा चंद पात्रो जितेंद्र कुमार कृष्णा पति शैलेंद्र कालिंदी रुपेश शर्मा डॉ बीके सिन्हा के द्वारा घर-घर प्रचार अभियान चलाया गया। प्रभा हसदा ऋतु सिंह सोनी देवी रोशनी देवी कमला देवी अमीना खातून के द्वारा ठेकुआ गुरुपीठ बनाने का कार्य चल रहा है।
बलराम ताप्ती सनी कुमार मिथिलेश कुमार सपन कुमार दास गोविंदा पोथी के द्वारा घर घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
सुबोध झा ने कहा 2005 से क्रमबद्ध बड़े पैमाने पर जन आंदोलन किया गया अभी तक 413 बार धरना प्रदर्शन घेराव भूख हड़ताल वोट बहिष्कार आमरण अनशन 6 बार विधानसभा का घेराव दो बार राजभवन का घेराव एक बार जमशेदपुर से रांची पदयात्रा करके विधानसभा का घेराव किया गया है। सुबोध झा ने कहा बागबेड़ा एवं छोटा गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना धरातल पर भी नहीं उतरी 237 करोड रुपए का बंदरबांट हो गया बागबेड़ा के गिरी झोपड़ी फिल्टर प्लांट ध्वस्त हो रहे हैं। नदी में 12 पाया में से दो पाया नदी में गिर गए हैं। पाइप बिछाने के नाम पर बागबेड़ा कीताडीह परसोडी घाघीडीह से लेकर गोविंदपुर तक बीच सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। बराबर लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।।। 21000 जनता से ₹450 रुपए एवं एससी और एसटी से ₹225 रुपए करके विभाग के द्वारा वसूल लिए गए हैं। 2015 में शिलान्यास हुआ 20 18 तक घर-घर पानी देना था 21 पंचायत के 113 गांव रेलवे क्षेत्र के 33 बस्तियों में पाइप लाइन के माध्यम से पानी उपलब्ध कराना था। आज 2022: हो गया जनता को पानी भी नहीं मिला और योजना दोस्त होने लग गया। इतने बड़े आंदोलन के बाद भी ग्रामीणों को पानी नहीं मिलता है दिल्ली से वापस आने के बाद झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी।छोटे राय मुर्मू ने कहा जनता हर चीज का जवाब लेगीऔर भ्रष्टाचार में संलिप्त सभी लोगों पर कानूनी कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री से गुहार लगाएगी। माननीय मुख्यमंत्री महोदय राजपाल जी का गीत पदयात्रा के माध्यम से घेराव कर मांग सोपी जाएगी।
आज कई जगहों पर प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया गया और पद यात्रियों के घर-घर जनसंपर्क किया गया। आज के इस कार्यक्रम में शामिल सुबोध झा छोट राय मुर्मू रितु सिंह प्रभा हास्दा अमीना खातून सोनी देवी सुनीता देवी अनीता सिंह शकुंतला बाई कृष्णा पात्रों कांता सरकार रुपेश शर्मा मीना सिंह रंजन श्रीवास्तव कमला देवी संतोष जयसवाल रोशनी देवी सावित्री देवी बलराम ताप्ती डॉ वीके सिन्हा शैलेंद्र कालिंदी जितेंद्र कुमार यादव बबुआ सिंह रंजीत कुमार गोविंदा पति मनोज कुमार कल्लू रजक एवं सैकड़ों सदस्यगण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *