नशेड़ि‍यों और नशे के कारोबार‍ियों के ख‍िलाफ अभ‍ियान जारी, एसएसपी की अगुवाई में बिष्‍टुपुर में दबिश


नशेड़ियों और नशा के कारोबारियों के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है. शनिवार को एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन के नेतृत्व में बिष्टुपुर इलाके में अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं. साथ ही कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.

बता दें कि बीते एक पखवाड़े से शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नशेड़ियों और नशा के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है. अभियान की मॉनिटरिंग खुद एसएसपी कर रहे हैं. इसके अलावा अड्डेबाजी करनेवाले युवकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिल रही है. पुलिस के इस कार्रवाई से नशेड़ियों और नशा के कारोबारियों के साथ अड्डेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *