झारखंड ओफ्थाल्मोजीकल सोसाइटी का दो दिवसीय 19 वे स्टेट कांफ्रेश जमशेदपुर के गोलमुरी क्लब में आयोजन किया जाना है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान संस्था के सचिव डॉ विवेक केडिया ने जानकारी दी। उन्होंने बताया झारखंड ओफ्थाल्मोजीकल सोसाइटी नेत्र चिकित्सकों का एक संगठन है। प्रत्येक वर्ष वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। लेकिन कोरोना के कारण बीते 2 वर्षों से ऑनलाइन किया गया। 13 और 14 मार्च को गोलमुरी क्लब में कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यह देश भर के नेत्र चिकित्सक शामिल होंगे। मुंबई दिल्ली और कोलकाता से विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों ने टेक्निकल के बारे जानकारी साझा करेंगे। इससे जमशेदपुर में आसपास के क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री व लगभग 200 डेलिकेट शामिल होंगे।
