गोलमुरी जोगर्स पार्क में अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में भोजपुरी,मैथिली,मगही,अंगिका भाषियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की नियुक्ति नियमावली में भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका को क्षेत्रीय भाषा की सूची में पुर्वी सिंहभूम जिला तथा सराईकेला खरसांवा जिला में सामिल नहीं करने पर चर्चा हुई।जमशेदपुर एवं आदित्यपूर में भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका भाषी लोग कई पीढ़ियों से रह रहे हैं।ऐसे छात्रों एवं युवाओ का भविष्य क्या होगा जिन्होंने जमशेदपुर में ही पढाई लिखाई की है वे रोजगार के लिए किस राज्य में जाएंगे।क्षेत्रीय भाषा के नाम पर ऐसे भोजपुरी,मगही मैथिली अंगिका भाषी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं से दूर किया जा रहा है।इन्हीं सब मांगो को लेकर एवं छात्रों एवं युवाओ के भविष्य को देखते हुए भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका भाषी यों के हक एवं अधिकार की आवाज को सरकार तक पहुँचाने के लिए झारखंड भाषा संरक्षण मंच का गठन किया गया है बैठक में सर्वसम्मति से डी एन सिंह को झारखंड भाषा संरक्षण मंच का संरक्षक बनाना गया। अभिषेक पाण्डेय, डी एन सिंह,रंजीत झा,पवन बिहारी ओझा,प्रणव मिश्रा, अमित पाठक, बिकास सिंह,कृष्णकांत पाण्डेय,बिकास सिंह रितेश मिश्रा,कार्तिक झा,भावेश साहु,आदित्य भारद्वाज,प्राज्वल मिश्रा रविंद पाण्डेय,रंजीत कुमार एवं अन्य युवा एवं छात्र उपस्थित थे।