जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 1 बी की रहने वाली पूर्व मुखिया लक्ष्मी सरदार नामक महिला ने पड़ोस के ही रहने वाले मनोरमा देवी, राहुल सिंह, रवि सिंह और राजीव सिंह पर सार्वजनिक सड़क नाली और गली को घेराबंदी करने का आरोप लगाया। विरोध में स्थानीय लोगों की मदद से बिरसा नगर थाना में लिखित शिकायत की गई। लेकिन थाना ने कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके बावजूद गाली गलौज कर निर्माण कार्य जारी है। शुक्रवार को पूर्व मुखिया लक्ष्मी सरदार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। पूर्व मुखिया लक्ष्मी सरदार का आरोप है इसके परोस के रहने वाला देवेंद्र सिंह, राहुल सिंह व उनके परिवार ने सार्वजनिक सड़क माली और गली की घेराबंदी कर रहा है। लिखित शिकायत थाना में की गई। लेकिन उसके बावजूद काम कराया जा रहा है। रोक लगाने पर गाली-गलौज कर अशब्द का प्रयोग किया जा रहा है। वैसे यह पूरा मामला सार्वजनिक सड़क पर चारदीवारी खड़ा करने का है। महिला का आरोप है आम लोगों के आने-जाने का रास्ता में देवेंद्र सिंह व उनके परिवार के द्वारा चारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा हैं। उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।