आल इंडिया मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के आवाहन पर देश भर के तमाम मेडिकल रिप्रेजेंटवटिव हड़ताल पर, जमशेदपुर में भी बी.एस.एस.आर यूनियन के बैनर तले हो रहा प्रदर्शन

आल इंडिया मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के आवाहन पर बुधवार 19 जनवरी को देश भर के तमाम मेडिकल रिप्रेजेंटवटिव हड़ताल पर रहे, जमशेदपुर में भी बी.एस. एस. आर यूनियन के बैनर तले सभी हड़ताल पर रहकर प्रदर्शन करते नजर आए।

दवाइयों के खरीद पर जी.एस. टी को हटाने , ऑनलाइन दवाइयों के खरीदी पर रोक लगाने , जी.डी. पी के पांच प्रतिशत हिस्से को स्वास्थ्य के क्षेत्र में खर्च करने समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर ये हड़ताल किया गया है, साकची स्थित आमबगान मैदान में इस दौरान तमाम मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ने प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की, इन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से अपनी पुरानी मांगो को लेकर लगातार यूनियन आंदोलन रत है , वर्तमान समय मे दवाइयों के ऑनलाइन खरीद बिक्री से छोटे व्यपारी प्रभावित है और इस क्षेत्र में भी पूंजीपति हावी हो रहे हैं, दवाइयों से जी.एस. टी अगर हटाया जाए तो दवाइयों के दामों में तीस प्रतिशत की गिरावट होगी , ऐसे तमाम मांगो को लेकर आंदोलन चल रहा है और मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *