जमशेदपुर बंगाल की खाड़ी में तूफान का असर झारखंड तक, अगले दो दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम

झारखंड में बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ का असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिल रहा है मौसम विभाग ने 20 नवंबर को दक्षिणी और मध्य झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम केंद्र के अनुसार, 19 से 23 नवंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने 20 नवंबर को दक्षिणी और मध्य झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, 21 नवंबर को उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 22 नवंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि 23 नवंबर को दक्षिणी झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *