
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबिली पार्क के समीप बुधवार को एक युवक और युवती के बीच विवाद के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। दोनों के बीच बहस होते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक कथित तौर पर उसके घर में घुसकर मोबाइल फोन चोरी कर ले गया था। इसके बाद मोबाइल में मौजूद सामग्री के आधार पर आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने की बात कहकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।
युवती के अनुसार, वह काफी समय से युवक की तलाश कर रही थी। बुधवार को जुबिली पार्क के पास युवक के दिखाई देने पर उसने उसे पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मौके पर हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस युवती की ओर से लगाए गए मोबाइल चोरी और ब्लैकमेलिंग के आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। युवती जुगसलाई की रहने वाली है