
चांडिल। चांडिल के भुईंयाडीह स्थित झामुमो के कार्यालय में गुरुजी के पत्नी सीएम हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगत रुपी सोरेन की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। मौके पर जिला परिषद पिंकी लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, बैद्यनाथ टुडू, धर्मू गोप, कृष्णा किशोर महतो, मिलन तंतुबाय, नितेश वर्मा, दीनबंधु महतो, बादल महतो, शिव शंकर लायेक सहित कई लोग उपस्थित थे।