जमशेदपुर जुगसलाई दुर्गा बाड़ी ट्रस्ट के द्वारा महालया के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई,जहां महिला पुरुष सदस्यों ने पारंपरिक परिधान में पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया

जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष महालया के दिन मां दुर्गा के चंडी पाठ के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया जाता है इस वर्ष भी जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट द्वारा ढाक बाजा के साथ शोभायात्रा निकाली गई, महिला पुरुष व युवाओ ने बढ़ चढ़कर इस शोभायात्रा में हिस्सा लिया जहां सभी पारंपरिक परिधान में मां दुर्गा के चंडी पाठ के साथ मां दुर्गा के आगमन की खुशियां मनाते दिखे, जानकारी देते हुए जुगसलाई दुर्गा बड़ी ट्रस्ट के ट्रस्टी शंभू नाथ बोस ने बताया कि महालया के दिन मां का आगमन होता है शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना के उद्देश्य से सभी शोभा यात्री में शामिल होकर अपने परिवार,अपने सगे संबंधियों के सुख समृद्धि की कामना करते है, उन्होंने बताया कि इस शोभायात्रा के साथ अब दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *