जुगसलाई में बढ़ते अपराध पर पुलिस का एक्शन, घोड़ा चौक से पूरे इलाके में निकला फ्लैग मार्च

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च की शुरुआत घोड़ा चौक से की गई, जो गौरीशंकर रोड, पुरानी बस्ती रोड समेत पूरे जुगसलाई क्षेत्र में निकाला गया।

इस दौरान सब इंस्पेक्टर सुमित कुमार, एएसआई गोपाल पांडेय, सब इंस्पेक्टर मोमिन खान समेत पुलिस के जवान मौजूद रहे। पुलिस टीम ने विभिन्न इलाकों में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया और आम लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *