
जमशेदपुर: लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी बीच सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती स्थित जिला स्कूल घाट के समीप शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। ट्यूब के सहारे नदी में उतरे दो युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार अमित सिंहऔर अमित सिंह उर्फ बिट्टू बिट्टू नामक दोनों युवक नदी में उतरे थे। इसी दौरान नदी का तेज बहाव उन्हें अपने साथ बहा ले गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घाट पर जुट गए। सूचना मिलने के बाद सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
। पुलिस और बचाव दल नदी तथा आसपास के क्षेत्रों में सघन खोज अभियान चला रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
गौरतलब है कि लगातार बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई समेत क्षेत्र की नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रशासन द्वारा पहले ही नदी किनारे रहने वाले लोगों तथा निचले इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने और नदी में नहीं उतरने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद नदी में उतरना दोनों युवकों के लिए भारी पड़ गया।
प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी, घाट और जलभराव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों की निगाहें अब बचाव अभियान पर टिकी हुई हैं। अमित सिंह की पत्नी ने बताया कि रात 10:00 बजे बाढ़ देखने का बात बोलकर घर से निकला था उसके बाद घर वापस नहीं आया आज सुबह में पता चला कि वह नदी में बढ़ गया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है अमित कुमार बिट्टू की बहन ने बताया कि 5:00 बजे घर से दुर्गा पूजा का चंदा काटने के लिए निकला था उसके बाद से अभी तक वापस नहीं आया है